मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- छौड़ादानो। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरवा में स्थित मदरसा तजवीदुल कुरआन से दरभंगा जिले के लापता छात्र अरमानुल्लाह के रहस्यमय तरीके से गायब होने के एक महीने बाद भी कोई अता पता नहीं चल सका है। परिजन बेहाल हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं अरमानुलाह के साथ कोई अनहोनी नहीं हो जाए। गौरतलब हो कि दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के दोघरा गांव निवासी मोहम्मद फखरे आलम का सत्रह वर्षीय पुत्र अरमानुल्लाह थाना क्षेत्र के खैरवा गांव स्थित मदरसा में तालीम हासिल कर रहा था। विगत 16 नवंबर को वह अपने मदरसे से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। कुछ भी पता नहीं चलने पर उसके पिता ने छौड़ादानो थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उसके परेशान पिता ने अब पुलिस के साथ साथ आम लोगों से भी मदद की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.