दरभंगा, जून 7 -- दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन के खिलाफ पहले से तय मशाल जुलूस निकालने को लेकर शनिवार को पुलिस से हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। जुलूस को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। जिसके बाद माहौल और गर्मा गया। फिलहाल हालात काबू में हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं पर मशाल जुलूस को स्थगित करने का प्रशासन दबाव बना रहा था। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जुलूस निकालने की जिद पर अड़े थे। ऐसे में जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो मौके पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। जिसके बाद लाठियां चटकाकर भीड़ को हटाया गया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.