नगर प्रतिनिधि, मार्च 25 -- दरभंगा से हवाई सफर करने वाले मिथिलांचल, सीमांचल और तिरहुत के यात्रियों के लिए सुकून भरी खबर है। दरभंगा से विभिन्न शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर की सेवा जल्द शुरू होने की संभावना है। दोनों विमानन कंपनियों ने स्लॉट के लिए नागर विमानन मंत्रालय को आवेदन दिया है। उम्मीद है कि समर शेड्यूल में विमानन कंपनियों को स्लॉट मिल जाएगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर को स्लॉट मिलने पर दोनों कंपनियां टिकटों की बुकिंग जल्द शुरू कर सकती हैं। दरभंगा और नई दिल्ली के बीच अकासा की सेवा आगामी चार अप्रैल से शुरू होनेवाली है। इसके लिए टिकट बुकिंग चल रही है। दरभंगा और मुंबई के बीच भी जल्द एक और उड़ान शुरू होने की चर्चा है। यह भी पढ़ें- दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू होंगी दो जोड़ी नई उड़ानें, 4 अप्रैल से 20 विमान उड़ेंगे यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.