दरभंगा, फरवरी 14 -- दरभंगा। आईएएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स 2025 ने शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट का दौरा किया। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार ने उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर, यात्री सुविधा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आईएएस अधिकारियों ने बगल में बन रहे एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. झा ने उन्हें सिविल एविएशन के बारे में भी कई जानकारियां दी। मौके पर एयरपोर्ट के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...