दरभंगा, दिसम्बर 5 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को शोभन-एकमीघाट पथ से दरभंगा एम्स को संपर्कता प्रदान करने के लिए शोभन के पास परिवर्तित किये जा रहे मार्ग रेखन (अलाइन्मेंट) से संबंधित बैठक हुई। पथ प्रमंडल अंतर्गत एम्स तक एक किमी लंबी फोरलेन पहुंच पथ के निर्माण कार्य सहित 10 किमी लंबे शोभन-एकमीघाट पथ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की समीक्षा हुई। पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रस्तावित एकमी-शोभन फोरलेन पथ पर प्रस्तावित एम्स के नजदीक लगभग 800 मीटर में एलिवेटेड सड़क बनाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में एम्स के नजदीक सुगम यातायात बहाल रहे। डीएम ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर विभाग को समर्पित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया। बताया कि शोभन-एकमी घाट पथ से एम्स को संपर्कता प्रदान करने के लिए शोभन से एकमी घा...