कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रूरा रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म के पास शुक्रवर सुबह रेल ट्रैक पार कर रहा एक युवक कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी झींझक ने वहां पहुंचकर शव कब्जे में लेने के साथ ही छानबीन की। उसके पास से पहचान का कोई अभिलेख आदि नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रूरा स्टेशन के पास से निकल रही थी। इसी बीच रूरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 के पास जल्दी से रेल पटरी पार करने के प्रयास में एक युवक इस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.