दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ के पास एक निजी लॉज में रह रहे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी लिफ्ट मैकेनिक की सोमवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान गाजियाबाद जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी अमर पाल सिंह के पुत्र राहुल कुमार प्रजापति (34) के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मंगलवार की दोपहर सदर थाना पहुंचे। वहां आवेदन देने के बाद वे पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई शुभम कुमार और मामा बाली राम प्रजापति ने बताया कि राहुल लिफ्ट मैकेनिक था। गाजियाबाद की एक लिफ्ट व एलिवेटर कंपनी ने उसे अललपट्टी स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में लिफ्ट लगाने दरभंगा भेजा था। उन्होंने बताया कि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.