दरभंगा, मार्च 20 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। दरभंगा घराने के विश्वविख्यात ध्रुपद संगीताचार्य के नाम से संचालित संस्था पंडित विदुर मल्लिक ध्रुपद संगीत गुरुकुल के तत्वावधान में 23 मार्च को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में पंचम संगीत समारोह का आयोजन होगा। यह समारोह पंडित विदुर मल्लिक एवं पद्मश्री पंडित राम कुमार मल्लिक की स्मृति में आयोजित होगा। समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों का समागम होगा। आयोजन को लेकर गुरुकुल की अध्यक्ष सरोज मल्लिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयोजन की सफलता को लेकर रूपरेखा तय हुई। समारोह के मुख्य अतिथि राज दरभंगा के कुमार कपिलेश्वर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय होंगे। समारोह में बिपुल छाबड़ा व ऋषिकेश मिश्रा के ध्रुपद गायन, गया से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.