जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- बनारस के पंडितों द्वारा की गई भव्य गंगा आरती जहानाबाद, नगर संवाददाता। जहानाबाद की लाइफ लाइन दरधा नदी स्थित संगम घाट पर शनिवार को पूजा- अर्चना और महा आरती का मनोरम स्वरूप दिखा। बनारस से पधारे पंडितों और स्थानीय पुरोहितों ने दरधा नदी की महा आरती शुरू की तो इसका नजारा देखने के लिए शहर के बड़ी संख्या में लोग शहर स्थित संगम घाट पर जमा हो गए। महिलाएं अपने- अपने घरों से पूजा की थाली सजाकर घाट पर पहुंची थीं। दरधा नदी की विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। नदी में जलते दीपक प्रवाहित किए गए और सुख समृद्धि की कामना की गई। बनारस के पंडितों के द्वारा जब महाआरती शुरू हुई तो नदी किनारे उपस्थित लोग भक्तिभाव में डूब गए। वहीं महिलाएं व बच्चे भी आरती देखने के लिए जुटे थे। हरेक साल की भांति इस वर्ष भी महाआरती पर हजारों की संख्या में श्र...