औरंगाबाद, जनवरी 8 -- गोह प्रखंड की बेरका ग्राम पंचायत अंतर्गत दरधा गांव स्थित पोखरा से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर विभाग सख्त हो गया है। अंचल कार्यालय ने पोखरा पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए दर्जनों अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि पत्र प्राप्त होते ही संबंधित लोग अपने स्तर से शीघ्र अतिक्रमण हटा लें। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाया जाएगा। गांव के जलाशय पर अतिक्रमण को लेकर कुछ ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय में वाद भी दायर किया था, जिसकी सुनवाई विभाग ने की थी। बताया गया कि कुछ लोगों ने पोखरा को भरकर लंबे समय से मकान और झुग्गी झोपड़ी बना रखी है, जिससे जलाशय का अस्तित्व समाप्ति के कगार पर पहुंच गया है। इस संबंध में अं...