मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- शहर के ईदगाह के मैदान के पीछे स्थित दरगाह हजरत शाह मुकम्मल साहब का तीन दिवसीय उर्स अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार शुक्रवार से शुरू हो गया। उर्स मुबारक की शुरूआत कुरान पाक की तिलावत के साथ हुई। इसके बाद कुल शरीफ अदा किया गया और शाम के समय लंगर का वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। उर्स के पहले दिन नातिया महफिल हुई। महफिल की सदारत आलमी शोहरत याफ्ता शायर मंसूर उस्मानी ने की। नातिया महफिल में चांद नईमी, ज़हीन, क़ासिम क़ुद्दूसी, राहिद क़ुद्दूसी और तनवीर जमाल उस्मानी ने अपने कलाम से महफिल को रौनक बख्शी। कार्यक्रम के दौरान शिब्ली मियां, सरवर मियां व गुल्लू मियां ने हजरत शाह मुकम्मल साहब की जिंदगी पर विस्तार से रोशनी डाली। शिब्ली मियां ने बताया कि उर्स के दूसरे दिन शनिवार को मगरिब की नमाज़ के बाद हज...