बरेली, मार्च 9 -- दरगाह आला हजरत प्रमुख सुब्हानी मियां ने अवाम के नाम संदेश जारी किया है। रविवार को उनकी ओर से एक एडवाइजरी जारी हुई है। जिसमें उन्होंने कहा कि इस साल रमजान के महीने और जुमे के दिन होली का त्योहार भी है और रंग खेलने का वक्त भी सुबह से दोपहर का है। इस लिए अपने लिबास,नमाज के कपड़ों की पाकी, हिफाजत और सफाई का ख्याल रखते हुए रंग खेलने वाले रास्तों और जगहों पर जाने से परहेज करें और महफूज जगहों पर रह कर अपनी इबादत में वक्त गुजारें। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अपने तय शुदा वक्त पर ही नमाज अदा करें। जहां मिली जुली आबादी हो और रोड वाली मस्जिद जहां होली का जुलूस निकलते हो व रंग खेला जा रहा हो उन क्षेत्रों में अपनी सहूलियत के हिसाब से अहले मोहल्ला और अहले मस्जिद उलमा से मशवरा करके जुमे की नमाज़ का वक्त 2:30 बजे कर ले ये बेहतर रहेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.