कोडरमा, अगस्त 3 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय मध्य पंचायत अंतर्गत दरगाह मुहल्ला में महिला संकीर्तन मंडली के द्वारा शनिवार को भव्य शिव चर्चा एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों शिव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव भक्त गायत्री देवी द्वारा शिव वंदना से की गई, जिसके बाद कांति देवी, अजनास देवी एवं प्रमिला देवी ने शिव महिमा की विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात स्थानीय शिव भक्तों द्वारा भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भजन का आनंद लिया। इस अवसर पर शहोदरी देवी, सोमरी देवी, विमला देवी, संजू देवी, देवंती देवी, संगीता कुमारी, पायल कुमारी, सुगनी देवी समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.