हरदोई, फरवरी 9 -- संडीला। मोहल्ला मंडई स्थित वक्फ दरगाह दुरवेश शाह रहमतुल्ला अलैह का दो दिवसीय 214वां सालाना उर्स पूरी अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स का आगाज मिलाद-उन-नबी से हुआ। इसमें हाफिज जमाल रज़ा खां ने खिताब किया। कुरआन खानी के बाद गुस्ल व संदल का कार्यक्रम हुआ। कुल शरीफ के बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर फनकार सलीम ताज वारसी ने अपना कलाम पेश कर जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जुमे की नमाज के बाद आम लंगर में बड़ी संख्या में जायरीनों ने शिरकत की। नमाज अस्र के बाद दुआ कर मुल्क-ए-हिंदुस्तान की सलामती और कौमी एकता कायम रहने की कामना की गई। उर्स में मेहमान-ए-खुसूसी कुंवर वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सूफी बुजुर्गों ने कौमी एकता का पैगाम दिया। देश को एक धागे में पिरोने का काम किया। यहां अमन, शांति और दिलों को सुकून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.