औरैया, जनवरी 5 -- फफूंद नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से फफूंद क्रिकेट क्लब की ओर से सोमवार को दरगाह बुखारी साहब के पास स्थित मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हज़रत पीर बुखारी शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह, मोहल्ला मेवातियान के समीप आयोजित इस टूर्नामेंट ने खेल के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर निवासी समाजसेवी व प्रधान पति साहुल सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.