रुडकी, फरवरी 10 -- विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर क्षेत्र के अंतर्गत दरगाह पीर गैब के पास एक प्रसाद की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान से नकदी सहित चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए। वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महमूदपुर निवासी पीड़ित दुकानदार अलीशान ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद कर चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गया था। सोमवार सुबह जब वह वापस लौटा तो दुकान की हालत देखकर दंग रह गया। दुकान का गल्ला टूटा था। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर गल्ले में रखे 5,900 रुपये नकद के अलावा मन्नत के लिए रखे गए चांदी के पत्र, रसोली, मोती और चादरें चोरी कर ले गए। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.