लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नई दिल्ली के झंडेवालान क्षेत्र में स्थित मंदिर दरगाह बाबा श्री पीर रतन नाथ जी (पेशावर वाले) पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर देशभर में रोष व्याप्त है। इस कार्रवाई में मंदिर परिसर की तुलसी वाटिका एवं भंडारा स्थल को क्षति पहुंचने की बात सामने आई है, जिससे श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। बुलडोजर की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को गोला में मंदिर के अनुयायी बड़ी संख्या में श्री दरगाह मंदिर पंजाबी कॉलोनी में एकत्र हुए और रोष प्रकट किया। इसके बाद महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने राम नाम जाप करते हुए श्री दरगाह मंदिर पंजाबी कॉलोनी से सदर चौराहे तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के बाद श्रद्धालु पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की मौजूदगी में तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम प्रतीक्ष...