रुडकी, फरवरी 7 -- दरगाह साबिर पाक परिसर में दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद दरगाह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और जायरीनों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से दरगाह की पवित्रता भंग हो रही है। हिन्दुस्तान इस तरह के वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। जायरीनों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम होते ही दरगाह परिसर में शरारती तत्व इकट्ठा हो जाते हैं। ये युवक जायरीनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और आपसी झगड़ों में उलझ जाते हैं। शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.