नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दयालपुर इलाके में परिवार के बाहर रहने के दौरान पड़ोसी द्वारा फ्लैट में घुसकर गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार चेन्नई स्थित दरगाह गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान ऊपर रहने वाले पड़ोसी ने खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश कर लाखों के गहने चुरा लिए। कई दिन तक आरोपी गहने लौटाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, चांद बाग की गली नंबर-16 निवासी 26 वर्षीय सन्नो 13 जनवरी को पति और बच्चों के साथ चेन्नई गई थीं। घर का मुख्य दरवाजा ताला लगाकर बंद किया गया था, जबकि खिड़की को अंदर से जंजीर डालकर सुरक्षित किया गया था। 21 जनवरी को लौटने पर अलमारी से चांदी की तीन जोड़ी पायल, दो बिछवे, दो अंगूठियां और सोने ...