रुडकी, जनवरी 9 -- कलियर, संवाददाता। रुड़की तहसील सभागार में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्नीस ठेकों में से केवल पांच ठेके ही हो पाए। बाकी ठेकों पर टेंडर नहीं आए। पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक इमाम साहब और किलकिली साहब के विभिन्न ठेकों के टेंडर नीलाम समिति की ओर से रुड़की तहसील सभागार में खोले गए। इसमें दरगाह साबिर पाक में प्रसाद विक्रय करने की दुकान नंबर दो का ठेका 1.32 करोड़ में हाजी सलीम के नाम हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...