बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता । सैय्यद सालार मसऊद गाजी दरगाह की सातों मस्जिदों में तरावीह व शाम को रोजा इफ्तारी का दौर चल रहा है। कमेटी सदर सैय्यद बकाउल्ला के निर्देश पर प्रभारी मैनेजर हाजी अलीमुलहक ने बताया कि शाही मस्जिद में मौलाना मोहम्मद अरशदुल कादरी तरावीह करा रहे है। बैरूनी मस्जिद में हाफिज नसीम, कदम रसूल मस्जिद में मौलाना हाफिज मोहम्मद अलीमी, सुरखुरू सालार मस्जिद में हाफिज मोहसिन रजा, मैनेजरी मस्जिद में हाफिज नियाज, चरदहा चंदन मस्जिद में हाफिज अहमद रजा, मस्जिद इमामगंज में हाफिज कारी मोहम्मद नाजिम अली तरावीह करा रहे है। सातों मस्जिदों में शाम को रोजेदारों की इफ्तारी व्यवस्था को दरगाह कमेटी ने प्रबन्ध किए जा रहे है। उधर शाम होते ही नन्हे मुन्ने घरों में शाम को बनने वाले व्यंजनों का पहला हिस्सा लेकर मस्जिदों में पहुंच तरावीह म...