रुडकी, मार्च 7 -- ज्वांइट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शुक्रवार को दरगाह प्रबंधन व राजस्व उप निरीक्षक अनुज यादव ने 17 दुकानदारों से बकाया वसूल किया। बाकी दुकानदारों को जल्द ही बकाया जमा करने की हिदायत दी गई। दरगाह साबिर पाक की ओर से आवंटित अधिकांश दुकानों पर सालों का बकाया चला आ रहा है। जिसे लेकर ज्वांइट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा ने दरगाह प्रबंधन को बकाया वसूल करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार और शुक्रवार को लेखपाल अनुज यादव और दरगाह कर्मचारियों ने 17 दुकान स्वामियों से बकाया वसूल किया है और कुछ को जल्द किराया जमा करने की चेतावनी दी है। दरगाह प्रबंधक रजिया और लेखपाल अनुज यादव ने बताया कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 17 दुकानदारों से करीब 2 लाख सात हजार चार सौ रुपये वसूल किया गया हैं। कुछ दुकानदारों को बकाया जमा करने के लिए समय दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.