अल्मोड़ा, फरवरी 15 -- अल्मोड़ा। पुराने रीगल हॉल के सामने सड़क का हिस्सा नीचे से दरक गया है। सड़क के राज्य राजमार्ग से जुड़े होने के कारण यहां से रोजाना भारी वाहन, बसें और दोपहिया व चौपहिया वाहन चलते हैं। नगर निगम ने सड़क किनारे पत्थर बिछाकर इतिश्री कर दी है। इससे तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों के लिए खतरा और अधिक बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...