रुद्रपुर, फरवरी 23 -- किच्छा। पुलिस ने 34.5 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीते शनिवार को पुलिस कस्बे में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम दरऊ में एक व्यक्ति अपने घर में प्रतिबंधित मांस बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 34.5 किग्रा प्रतिबंधित मांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए। आरोपी ने अपना नाम नाम रहीश पुत्र छोटे निवासी ग्राम दरऊ बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.