रुद्रपुर, नवम्बर 12 -- किच्छा, संवाददाता। धान के ढेर में आग लगाने वाले किसान चंद्रपाल के धान की आखिरकार तुलाई हो गई है। इसके बाद किसान ने एसडीएम का आभार जताया। इस दौरान दरऊ केंद्र पर पांच सौ कुंतल धान की तौल की गई। चंद्रपाल पुत्र बैसाखी निवासी ग्राम दरऊ की पुत्री की 15 दिन बाद शादी है। उसने अपना धान बेचने के लिए दरऊ केंद्र पर डाला था। 28 दिन बीत जाने के बावजूद उसके धान की तुलाई नहीं हुई। दूसरी ओर, उसकी पुत्री की शादी की तारीख करीब आने लगी। इधर, केंद्र प्रभारी धान खरीद की लिमिट नहीं होने के कारण धान तौलने में आनाकानी कर रहा था। आर्थिक रूप से टूटे हुए किसान चंद्रपाल ने बीते सोमवार को अपने धान की ढेरी में आग लगा ली थी। गनीमत रही कि अन्य किसानों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। बीते मंगलवार को संबधित विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.