आगरा, फरवरी 16 -- दयालबाग के लालगढ़ी-सिकंदरपुर मार्ग का लगभग 600 मीटर हिस्सा कई वर्षों से जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं, सड़क पर नाला न होने की वजह से पानी सड़क पर भरने से सड़क पर लगभग एक फीट से अधिक गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि कई ग्रामीणों ने इस मार्ग से आना-जाना बंद कर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। यह मार्ग लालगढ़ी और सिकंदरपुर, यमुना पर बने पांटून पुल के जरिए खंदौली और हाथरस के दर्जनों गांवों को भी जोड़ता है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को अब 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। मार्ग पर तीन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर ग्र...