प्रयागराज, जुलाई 21 -- सिविल लाइंस बस अड्डे से दयालपुर तक रोडवेज बसों के संचालन को मंजूरी मिल गई है। सर्वे और किराया निर्धारण का काम पूरा कर लिया गया है। 28 जुलाई से नियमित बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस योजना से दयालपुर, सरायदीना, सैदहा, जगदीशपुर, रमईपुर, तेजोपुर, पकड़ीतर, तिली का पूरा, हरदुआ, भोपतपुर, इस्माइलपुर, तालुके अब्दलापुर, रहाईशपुर, मलाक बेला, खन्हरा और नेवादा जैसे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इन गांवों में अब तक कोई सार्वजनिक परिवहन नहीं था, जिससे ग्रामीणों को प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। नई बस सेवा सरायदीना से होकर नहर ददौली, सोरांव, शिवगढ़, मलाक हरहर, शांतिपुरम, फाफामऊ और तेलियरगंज होते हुए सिविल लाइंस बस अड्डे तक जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.