भागलपुर, जनवरी 7 -- बिहपुर (भागलपुर), संवाद सूत्र। मद्य निषेध की टीम ने बिहपुर से विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। सोमवार को झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर रेलवे ओवरब्रिज पर जांच के क्रम में एक छह चक्का ट्रक से 872.64 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 10 लाख 46 हजार 400 रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त गुलशेर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के लोनी वार्ड नंबर 47 का रहने वाला है, जबकि विकास कुमार मुजफ्फरपुर जिले के ढोली सकड़ा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी वार्ड नंबर आठ का रहने वाला है। यह जानकारी मद्य निषेध विभाग की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। इस अभियान में अवर निरीक्षक मद्य निषेध राजू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.