बेगुसराय, फरवरी 12 -- बेगूसराय। डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर प्रार्थना सभा में विशेष कार्यक्रम किया गया। इसमें दयानंद के गुणों का गुणगान करते हुए कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा एक गीत प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर भी पूछे गए। वैदिक हवन भी हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सुधार के कार्यों से परिचित कराना था। विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों की ओर लौटो का संदेश देकर समाज में फैली कुरीतियों का विरोध किया। शिक्षा, नारी उत्थान तथा समानता पर बल दिया। उनके द्वारा स्थापित आर्य समाज ने समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर ममता मिश्रा, माधवी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.