पटना, जनवरी 3 -- बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड के नोनपुर गांव में दयानंद मालाकार की हुई हत्या को भाकपा (माले) ने सुनियोजित फर्जी मुठभेड़ करार दिया। माले ने इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा तथा दलित-गरीबों की जमीन व जीवन की सुरक्षा की गारंटी की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। शनिवार को जारी विज्ञप्ति में माले ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत एसटीएफ और जिला पुलिस ने मिलकर दयानंद मालाकार की हत्या की, ताकि दलित-गरीबों में दहशत पैदा की जा सके। पार्टी के अनुसार, पांच सदस्यीय जांच दल ने गांव पहुंचकर घटनास्थल और ग्रामीणों से बातचीत कर तथ्यों की गहन जांच की। इस जांच टीम में पार्टी नेता नवल किशोर सिंह, चंद्रदेव वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.