शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- आर्य समाज में दयानंद बोध रात्रि पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी दयानंद सरस्वती के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। आचार्य चंदन मित्र ने कहा कि सती प्रथा, छुआछूत और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ उन्होंने जीवन समर्पित किया। आचार्य चंदन मित्र ने नारी शिक्षा और विधवा विवाह के समर्थन को उनके प्रमुख कार्यों में बताया। पतंजलि योग पीठ के अंतर्राष्ट्रीय योग प्रचारक आचार्य विवेकानंद ने वेद मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए जीवन वृत्त प्रस्तुत किया और योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर के प्रबंधक प्रणव शास्त्री और कन्या गुरुकुल के प्रबंधक अनुभव आर्य ने संगठन को और सक्रिय बनाने की बात कही। मल्लखंब के नेशनल एथलेटिक्स आनंद कुमार ने करतब दिखाए। अंत में प्रधान सत्य प्रकाश आर्य व मंत्री लोके...