देहरादून, जनवरी 10 -- देहरादून। दयानंद कन्या इंटर कॉलेज, सुभाष नगर, क्लेमेंट टाउन में 6 जनवरी से राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विशेष सात दिवसीय शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता, नशा मुक्ति, बाल श्रम उन्मूलन, पर्यावरण सुरक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वयंसेवी उत्साहपूर्वक एवं कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। शिविर को सफल बनाने में पार्षद दीपक नेगी विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.