गोपालगंज, जनवरी 30 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता दिघवा दक्षिण पंचायत के खजुहट्टी दयागिरि के टोला स्थित शिव मन्दिर में शुक्रवार को वार्षिक शिवमहोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य चंद्र भूषण पांडेय उर्फ टोनी बाबा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा- अर्चना करायी। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे और आरती व भजन-कीर्तन से आसपास का माहौल भक्तिमय हो उठा। यज्ञ के मुख्य यजमान दीनानाथ सिंह बने। आचार्य ने शिव भक्तों को बताया कि महारूद्राभिषेक एक शक्तिशाली और पवित्र आयोजन है। जिसमें भगवान शिव की पूजा व आराधना की जाती है। भगवान शिव की कृपा से शिवभक्तों के पापों का नाश होता है। सबके घरों में सुख और समृद्धि आती है। मौके पर राणा प्रताप सिंह, श्रीकांत राय, लक्ष्मण राय, सभापति सिंह, राममनोहर सिंह, कपूरचंद महतो, राजकेश्वर राय, मणिभूषण कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.