बागेश्वर, अप्रैल 10 -- गरुड़। भाजपा ने वज्यूला मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। दयाकृष्ण जोशी वज्यूला मंडल के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनके मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। गरुड़ में इस बार भाजपा ने तीन मंडल बनाए हैं। गरुड़ मंडल और कंधार मंडल के अध्यक्षों की घोषणा पूर्व में हो चुकी है। पूर्व में भाजपा के मंडल महामंत्री रहे युवा नेता दयाकृष्ण जोशी को अब वज्यूला मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। जोशी के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, गरुड़ मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, कंधार मंडल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, पूर्व जिपंस जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह किरमोलिया ने खुशी जताई है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.