पटना, मार्च 27 -- पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में छात्र संगठन जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। इस बीच छात्र नेताओं के बीच झड़पें भी हो रही हैं। मगध महिला कॉलेज में बुधवार को दो छात्र संगठन आपस में भिड़ गए। इस दौरान महासचिव पद की निर्दलीय प्रत्याशी सलोनी राज के समर्थकों से मारपीट कर दी गई। इस घटना के बाद सलोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इसमें वह हमला करने वालों को चुनौती देते हुए कह रही हैं, 'दम है तो सामने आकर मेरे सीने पर गोली ठोको, लड़की है तो कमजोर मत समझना।' जानकारी के अनुसार, मगध महिला कॉलेज में छात्र नेता बुधवार को प्रचार कर रहे थे। तभी छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं भी वहां मौजूद थीं। एकाएक मारपीट होने से कुछ ही मिनट के भीतर कैंपस में सन्नाटा छा गया। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.