चेन्नई, जनवरी 12 -- भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सोमवार को मनसे चीफ राज ठाकरे पर हमला बोला। अन्नामलाई ने राज ठाकरे को ललकारते हुए कहा कि वह मुंबई आ रहे हैं। अगर हिम्मत है तो रोककर दिखाएं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी में दम है तो मेरा पैर काट दे। असल में राज ठाकरे ने अन्नामलाई के नाम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें रसमलाई कह दिया था। इसके अलावा राज ठाकरे ने अन्नामलाई के मुंबई के मुद्दों पर बोलने को लेकर भी सवाल उठाया था। चेन्नई में एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उन्हें कई धमकियां मिली हैं। कुछ लोगों ने उनका पैर काटने की धमकी दी है। अन्नामलाई ने कहा कि आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे मुझे धमकी देने वाले होते कौन हैं?मुझे किसान का बेटा होने पर गर्व है। उन लोगों ने केवल मुझे गालियां देने के लिए मीटिंग की है। मुझे तो नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.