मधेपुरा, मार्च 24 -- चौसा, निज संवाददाता। सरकार की अति महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का लाभ लोगों को अभी तक भी नही मिल पाया है। इस योजना के क्रियान्वयन को जारी सरकारी दिशा-निर्देश की अनदेखी से यह योजना कुछ लोगों के लिए ही फायदेमंद साबित हो रहा है। हालत यह है कि कहीं नल का पता नही तो कहीं नल से पानी ही नहीं निकल रहा है। कहीं पर यह योजना आधा अधूरी है तो कहीं पर पाईप लाईन बिछाने के बावजूद भी घर तक पानी नही पहुंच पाया है। विभागीय अधिकारी शिकायत के बाद भी लापरवाह बने हुए हैं। चौसा प्रखंड क्षेत्र के फुलौत पूर्वी, फुलौत पश्चिमी, अरजपुर पश्चिमी, अरजपुर पूर्वी, मोरसंडा, चिरौरी, रसलपुर धुरिया, लौआलगान पूर्वी व लौआलगान पश्चिमी सहित कई पंचायतों में इस योजना की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। कुछ पंचायतों में योजना का काम तो किया गया, लेकिन आधा अधूरा छोड़ दिये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.