हाथरस, फरवरी 24 -- हाथरस। मुरसान क्षेत्र में एक किसान से कृषि भूमि बेचने के बहाने 17 लाख 45 हजार 100 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुरसान कोतवाली में एक दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चमरुआ गांव निवासी जगमोहन रावत ने शिकायत दर्ज कराई है कि अरुण कुमार और प्रीति कुमारी ने अपनी कृषि योग्य भूमि का सौदा उनसे 15 लाख 40 हजार रुपये में तय किया था। 8 अक्टूबर को जगमोहन ने प्रीति कुमारी के बैंक खाते में बतौर अग्रिम 1100 रुपये हस्तांतरित किए थे। अगले दिन, 9 अक्टूबर को हाथरस तहसील में भूमि का बैनामा करने की बात तय हुई थी। इस दौरान जगमोहन ने प्रीति कुमारी के खाते में 15 लाख 39 हजार रुपये और हस्तांतरित किए। आरोप है कि दंपति ने बाद में दो लाख पांच हजार रुपये और मांगे, जो उन्हें दिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, पैस...