सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- सीतामढ़ी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दमामी धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। यहां स्थित बाबा ईशाननाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होंगे। महंत चितरंजन गिरी ने बताया कि मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा पड़ोसी जिलों मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और शिवहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नेपाल से भी श्रद्धालुओं का जत्था हर वर्ष दमामी धाम में दर्शन-पूजन के लिए आता है। मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया जाता है। मेले में पूजा सामग्री, प्रसाद, खिलौने और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें स...