नई दिल्ली, फरवरी 8 -- NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। कई मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचते हुए नजर आएंगे। राधाकिशन दमानी, अजीम प्रेमजी जैसे निवेशक भी अपने शेयर बेच सकते हैं।एनएसई में किसकी कितनी हिस्सेदारी? NSE की ताजा शेयरहोल्डिंग के अनुसार PI Opportunities Fund-I के पास कंपनी में हिस्सा है। इस फंड के पास एनएसई के 59800000 शेयर हैं। उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 2.38 प्रतिशत के बराबर है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में एनएसई की कीमत 2080 रुपये से 2100 रुपये के बीच है। इस हिसाब से फंड की हिस्सेदारी का कुल वैल्यूएशन 12438 से 12558 करोड़ रुपये होता है। बता दें, PI Opportunities Fund-I का सम्बन्ध प्...