हापुड़, फरवरी 21 -- हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बागड़पुर में दमाद ने सास और साले पर बलकटी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बागड़पुर मूल निवासी प्रभा विहार हापुड़ निवासी सुनीता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसकी पुत्री काजल चौधरी की शादी ग्राम अजराड़ा मढैया थाना मुड़ाली जनपद मेरठ निवासी वीर चौधरी के साथ हुई थी। बेटी के साथ उनका दामाद वीर चौधरी आए दिन मारपीट करता है । इस कारण वह अपनी बेटी को अपने घर पर सितम्बर 2025 में लेकर आ गई थी। 19 फरवरी 2026 की दोपहर उनका दामाद घर पर आया और पीड़िता व उसके बेटे राजू के साथ मारपीट कर दी। उनके ऊपर बलकटी लेकर जान से म...