पटना, नवम्बर 8 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के भारी बहुमत हासिल करने पर वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा सफलता के ऊंचे पायदान पर पहुंच चुकी है। स्थानीय निकायों से लेकर संसद तक भाजपा परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि दमन जिला पंचायत की 16 में से 15 सीटें, नगर परिषद की 15 में से 14 सीटें और सरपंच के 16 में से 15 पद भाजपा ने जीते। दीव जिले में भाजपा ने जिला पंचायत की सभी आठ सीटें अपने कब्जे में की। उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी 14 नवंबर की सुबह ऐसा ही रुझान देखने को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.