आगरा, जनवरी 15 -- नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में हुई 9वीं एलीट राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 65 किग्रा भारवर्ग में आगरा के बॉक्सर आदित्य प्रताप यादव ने चैम्पियन बनकर राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शहर के पांच पुरुष एवं एक महिला मुक्केबाज ने प्रतिभाग् किया था। बॉक्सिंग कोच गौरव ठाकुर ने बताया कि आदित्य प्रताप यादव ने सेना खेल नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रतियोगिता के 65 किग्रा भारवर्ग में प्रतिभाग किया था। आदित्य ने महाराष्ट्र व राजस्थान के मुक्केबाजों को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में आदित्य ने गुजरात के मुक्केबाज को हराकर सेमीफइनल, सेमीफाइनल में रेलवे के मुक्केबाज को 5-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। फाइनल में हिमाचल प्रदेश के मुक्केबाज एवं पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन अविनाश ज...