नई दिल्ली, फरवरी 10 -- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम समिति ने आज तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उनके संबंध में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया। जत्थेदार के खिलाफ उनके रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह ने पिछले साल 19 दिसंबर को गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद समिति ने जांच करने का फैसला लिया। अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय में हुई बैठक में एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। कर्तव्यों के उल्लंघन और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच के लिए एसजीपीसी ने जांच कमेटी का गठन किया था और ज्ञानी हरप्रीत सिंह को एसजीपीसी ने पहले ही निलंबित कर दिया था।उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी। उनकी जगह अब ज्ञानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.