हरदोई, दिसम्बर 27 -- पिहानी, संवाददाता। बिजली बिल राहत योजना के तहत ब्लॉक कार्यालय पर एक संगोष्ठी में ग्राम प्रधानों से बकायेदार उपभोक्ताओं को छूट का लाभ लेने के लिए उन्हें जागरूक करने की अपील की गई। ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी ने कहा कि सरकार छूट का लाभ दे रही है। ग्रामीणों को जागरूक करके योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उन्हें प्रेरित करें। अधिशाषी अभियंता भजनलाल, एसडीओ विशाल शर्मा व अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा ने योजना से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। ग्राम प्रधानों ने समस्याओ को भी रखा। जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती ने बताया कि दमगड़ा गांव में करीब 30 लोगों के सौभाग्य योजना के तहत दो-दो कनेक्शन कर दिए गए, जिनका बिल भी आ रहा है, लोग परेशान हैं। भरौना, खिजिरनगर व देवमलपुर में कई तार बहुत नीचे होने के कारण किसानों को खेतीबाड़ी करने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.