रांची, फरवरी 4 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खुखरा पंचायत अंतर्गत चनकोपी चरका टंगरा गांव स्थित दमगड़ा तालाब में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान चरका टंगरा गांव निवासी 9 वर्षीय संजीत उरांव (पिता बिरसा उरांव) और चनकोपी गांव निवासी 7 वर्षीय सूर्या उरांव (पिता सुनील उरांव) के रूप में हुई है। यह दर्दनाक घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ दमगड़ा तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान सूर्या और संजीत गहरे पानी की ओर चले गए और धीरे-धीरे डूबने लगे। इस दृश्य को देखकर अन्य बच्चे भयभीत हो गए और तालाब से बाहर निकलकर गांव की ओर भाग गए। बच्चों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.