रुद्रपुर, फरवरी 24 -- खटीमा, संवाददाता। दमगड़ा की 101 एकड़ भूमि के मामले में भू-स्वामी सामने आए हैं। उन्होंने मंगलवार को एसडीएम तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर नियुक्त मुख्तयार खास कश्मीर सिंह को भूमाफिया खेती नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने खेती कार्य के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि उनकी भूमि ग्राम बगुलिया, ग्राम खाली महूवट और ग्राम दमगड़ा में स्थित है, जहां वे वर्ग-एक संक्रमणीय भूमिधर मालिक हैं। तीनों गांवों की भूमि बटाई पर खेती के लिए कश्मीर सिंह निवासी ग्राम बगुलिया को दी गई है और उन्हें मुख्तयार खास नियुक्त किया गया है। आरोप है कि कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर खेती में बाधा डाल रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में सीके अनिन्द पुत्र भगतराम हाल निवासी निजामुद्दीन वेस्ट न्यू दिल्ली साउथ,...