सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- जिले में दमकल विभाग की टीमों ने विभिन्न स्कूलों और औद्योगिक इकाइयों में मॉकड्रिल कर आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया। शैक्षणिक संस्थानों में सेठ जयपुरिया स्कूल पुवांरका, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल सरसावा और आरके पब्लिक स्कूल देवबंद में मॉकड्रिल कराई गई। वहीं, औद्योगिक इकाइयों में मैसर्स स्टार पेपर मिल लिमिटेड, दया शुगर मिल गागलहेड़ी, त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद व दि किसान सहकारी शुगर मिल सरसावा में अग्निशमन अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल के दौरान उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन, उनके रख-रखाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों में निपटने का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही सभी संस्थानों को आपातकालीन निकास द्वार खुला रखने एवं उनके नियमित उपयोग के लिए निर्देश दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों को आग ...