उन्नाव, अप्रैल 17 -- उन्नाव, संवाददाता। अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन नए दमकल वाहनों की स्वीकृति मिली है। ये वाहन पांच सौ से लेकर ढाई हजार लीटर तक की पानी भंडारण क्षमता से युक्त होंगे। इससे आगजनी की घटनाओं पर त्वरित और प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। स्वीकृत दमकल वाहनों में एक छोटा वाहन 500 लीटर की क्षमता का होगा, जो घनी बस्तियों और संकरी गलियों में भी आसानी से पहुंच सकेगा। वहीं, दो बड़े वाहन 500 लीटर और 2500 लीटर पानी क्षमता के साथ आग पर काबू पाने के लिए उपयोग किए जाएंगे। इन वाहनों की उपलब्धता से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों के आने से अब किसी भी घटनास्थल पर दमकल कर्मियों की पहुंच पहले से अधिक त्वरित और व्यवस्थित होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.