अररिया, दिसम्बर 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत के दभड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिला सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय पिंकू झा, राजेश झा, बिनोद झा, रितेश राय, रजानन्द मंडल, बुलानन्द मंडल आदि ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिलाओं सहित आम लोगों का छोटे छोटे बीमारी का इलाज के लिए आठ किलो मीटर दूर कुर्साकांटा जाना पड़ता है। या फिर ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है। इससे समय के साथ साथ आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से दभड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.